Events

VNNO_भिवंडी_सेंटर02 Italian_Fusion_Workshop

श्री शंखेश्वरधाम संघ-अंजुरफाटा के प्रांगण में गुरुभगवंतो की प्रेरणा- मंगलाचरण-सानिध्य में आयोजित Italian Fusion Workshop महिलासशक्तिकरण के साथ जयणा प्रेरक सिद्ध हुई।जिसकी शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई और संचालन डायरेक्टर हेमलताजी जैन द्वारा किया गया।

पूना से पधारे प्रशिक्षक नीतूजी जैन ने Italian Fusion रेसिपीज़ बहुत सरल व प्रभावी ढंग से सिखाईं। इस वर्कशॉप में 50+ सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान शंखेश्वरधाम में विराजमान साध्वीजी म सा ने अभक्ष्य भोजन त्याग कर जैन परंपरा के अनुसार शुद्ध व जयनापूर्वक भोजन बनाने की प्रेरणा दी। अंत में सभी को तैयार व्यंजनों की टेस्टिंग करवाई गई।

कार्यक्रम में डायरेक्टर गुणवंतीजी व रेखाजी सह प्रोजेक्ट हेड अंजलीजी की उपस्थिति रही।
प्रशिक्षक नीतूजी जैन का VNNO भिवंडी सेंटर 02 की ओर से काजलजी गुड़का (President) एवं उनकी टीम — किस्मिताजी, पायलजी, मनसाजी, स्वातीजी, शोभनाजी, रश्मिजी एवं नेहाजी द्वारा बहुमान किया गया तथा भविष्य में Advanced Italian Fusion वर्कशॉप के आयोजन की घोषणा की ।
कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।